सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा गोसेवा, वृक्षारोपण एवं टीपिन पार्टी का आयोजन
मंदसौर। सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सिंदपन स्थित कमल मुनि कमलेश गोशाला में एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता को आहार अर्पण कर के की गई, जहाँ महिला सदस्यों ने सेवा-भाव से गायों को चारा , गुड़ व लापसी आदि का आहार कराया गया और गोसेवा का महत्व प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया।
इसके पश्चात पर्यावरण-संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया। महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने विभिन्न पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री सारिका बाकलीवाल, शिक्षा मंत्री स्मिता कोठारी,मंत्री पुष्पा रांका,मंत्री रत्ना डोसी,सह मंत्रीगण ललिता मेहता, वर्षिता नाहर,मेघा डुंगरवाल,जुली दोषी , मधु कड़ावत,मनीषा बोहरा व सपना नाहर , सदस्यगण अल्का सिपानी ,सोनिया खिमेसरा , मीना रांका आदि के बीच आत्मीयता और संगठनात्मक एकता को प्रगाढ़ करने हेतु टीपिन पार्टी का आयोजन भी किया गया। सभी ने अपने घर से लाए व्यंजनों को आपस में बाँट कर एक पारिवारिक वातावरण का निर्माण किया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री श्रीमती सारिका बाकलीवाल ने भी अपने संदेश में कहा:
“सेवा, पर्यावरण और आपसी सहयोग – यही हमारे संगठन की आत्मा हैं। गोसेवा और वृक्षारोपण जैसे कार्य हमें आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों रूपों में समृद्ध करते हैं। हमारी प्रकोष्ठ की सक्रिय महिलाएं इसी भाव से निरंतर समाज सेवा में अग्रसर हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।”
यह कार्यक्रम न केवल गोसेवा और पर्यावरण चेतना का प्रतीक रहा, बल्कि महिला शक्ति के संगठित और सशक्त स्वरूप का भी प्रमाण बना।यह समस्त जानकारी महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता अनिता धींग द्वारा दी गई।
ये भी पढ़े – साईबर धोखाधड़ी एवं डिजिटल साक्षरता का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न