श्री तीन छत्री बालाजी धाम पर संपन्न हुआ पांच दिवसीय श्री हनुमंत जन्मोत्सव, भंडारे का हुआ आयोजन, निकला चल समारोह

श्री तीन छत्री बालाजी धाम पर संपन्न हुआ पांच दिवसीय श्री हनुमंत जन्मोत्सव, भंडारे का हुआ आयोजन, निकला चल समारोह

मंदसौर

Shares

श्री तीन छत्री बालाजी धाम पर संपन्न हुआ पांच दिवसीय श्री हनुमंत जन्मोत्सव, भंडारे का हुआ आयोजन, निकला चल समारोह

मंदसौर। श्री हनुमंत जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में पंचदिवसीय श्री हनुमान महायज्ञ का आयोजन श्री तीन छत्री बालाजी धाम परिसर 29 मार्च रविवार से चल रहा था जिसका समापन एवं हवन की पूर्णाहूति हनुमान जयंती 2 अप्रैल को हुआ। पूर्णाहूति के अवसर पर महामण्डलेश्वर द्वारिकाधीश पीठाधिश्वर योगीराज जी महाराज,  अंर्तराष्ट्रीय कथावाचक रामानुजजी, चेतन्य मणी महेश जी, श्री तीन छत्री बालाजी धाम, मन्दसौर के प्रमुख संत श्री श्री 108 श्री महंत श्रीरामकिशोर दास जी महाराज, यज्ञाचार्य जी विष्णु शर्मा (रठाना)  विशेष रूप से उपस्थित थे।
महोत्सव की शुरूआत रविवार को कलश यात्रा के साथ हुई थी। जिसके बाद सोमवार को भजन संध्या और मंगलवार को सुंदरकांड का भी भव्य आयोजन हुआ। महोत्सव के समापन के अवसर पर बडे बालाजी बस स्टेण्ड से एक चल समारोह निकला जो घंटाघर, सदर बाजार होता हुआ श्री तीन छत्री बालाजी धाम, खानपुरा पर पहुंचा। जहां  पर संतों के सानिध्य में  नवकुण्डात्मक श्री हनुमंत  महायज्ञ की पूर्णाहूति हुई जिसमें 27 जोडो ने भाग लिया।
महायज्ञ के पूर्णाहूति के बाद  संतों के भंडारे का आयोजन किया गया जिसके बाद सभी संतो को विदाई दी गई। संतों के भंडारे के  बाद आमजनों का भंडारा हुआ जिसके बाद महोत्सव का समापन हुआ।

Shares
ALSO READ -  बेरोजगार सेना का धरना समाप्त, तहसीलदार ने कार्यवाही का दिया आश्वासन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *