महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट

नीमच

Shares

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट

खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा

नीमच – मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भोपाल स्थित निवास पर महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रही प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेटी क्रांति गौड़ ने आज सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान खेलों के विकास, विशेष रूप से महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने, ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

          महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भेंट के दौरान क्रांति गौड़ ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सही मार्गदर्शन और सुविधाएं समय पर मिलें, तो हमारे प्रदेश और देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

        इस अवसर पर उन्होंने महिला खिलाड़ियों को आने वाली चुनौतियों, प्रशिक्षण सुविधाओं की आवश्यकता तथा खेलों में कैरियर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना, कोचिंग और आर्थिक सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया।

         मंत्री सुश्री भूरिया से भेंट के दौरान क्रांति ने बताया कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक खिलाड़ियों तक पहुंचे, इसके लिए जन-जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। साथ ही, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को नियमित और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर भी बल दिया जाना चाहिए।

ALSO READ -  स्वदेशी जागरण मंच ने रोपे फलदार पौधे

       महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ कि महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं और उनकी सफलता से अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

       मंत्री सुश्री भूरिया ने क्रांति गौड़ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहाँ कि वे आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेंगी तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *