जानकी विद्या मंदिर का विदाई समारोह संपन्न।
सफलता पाने के लिए,भाग्य नसीब किस्मत के भरोसे ना रहकर मेहनत व कर्म करें। शर्मा
झांतला। माध्यमिक विद्यालय जानकी विद्या मंदिर झांतला में माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि के जानकी विद्या मंदिर संचालक रामेश्वर लाल ठरना शोभा लाल धाकड़ जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा प्राचार्य हेम सिंह खेमावत व्यवस्थापक कैलाश चौधरी द्वारा मां शारदा की चित्र दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण किया गया।आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व छात्र छात्राओं की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 5 व 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से यह कहा गया कि जीवन में सफलता पाने के लिए हमें लक्ष्य का निर्धारण कर लग्न व मेहनत करना पड़ेगी तभी हम सफलता को प्राप्त कर पाएंगे जीवन में कभी भी भाग्य नसीब व किस्मत के भरोसे ना रहे यदि सफलता प्राप्त करनी है। तो हमें कर्म कर्तव्य व मेहनत करना पड़ेगी जीवन में अपने माता-पिता व गुरुजनों को हमेशा याद कर उनका आदर सम्मान करते रहे उनके आशीर्वाद से ही आप बुलंदियों व ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यह आपकी विदाई नहीं है यह आपके भविष्य निर्माण के लिए एक चरण में सीडी है। जिससे हर व्यक्ति को गुजरना पड़ता है। माता-पिता जीवन देते हैं। लेकिन जीवन का असली निर्माण शिक्षक करता है। इनके द्वारा दिए गए ज्ञान व शिक्षा से ही हम अच्छी तालीम हासिल कर अच्छे मुकाम पर पहुंचते हैं। व अच्छे इंसान बनते हैं।
इस अवसर पर व्यवस्थापक कैलाश चौधरी ने कहा कि जीवन में दृढ़ इच्छा शक्ति लग्न व लक्ष्य से ही अच्छे मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं। अतिथियों द्वारा सभी छात्र छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने पर,शील्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक अध्यापिका आशा शर्मा शर्मा,द्वारा किया गया। व इस कार्यक्रम में सुश्री ममता जोगी श्रीमती रेखा सालवी सुश्री सोनू सोनी सुश्री ममता माली तमन्ना मंसूरी सुश्री टीना चौधरी सुश्री सोनिया मेहर आदि स्टॉप व
गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अंत में आभार अभिव्यक्ति प्रधानाध्यापक
हेमसिंह खेमावत द्वारा द्वारा की गई अंत में सभी का सामूहिक भोज रखा गया।

