अज्ञात कारणों से पेड़ पर अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में

अज्ञात कारणों से पेड़ पर अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में

क्षेत्रीय खबरें

Shares

अज्ञात कारणों से पेड़ पर अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में

सिंगोली:- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कछाला के ग्राम जामरनिया में आज दोपहर खेत पर एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

ओंकारलाल पिता भंवरलाल धाकड़ लगभग उम्र 55 साल निवासी ग्राम जामरनिया थाना सिंगोली ने खेत पर लगे एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब खेत मालिक जयंतीलाल पिता लखमीचंद निवासी खेड़ा मांदलचा खेत दोपहर में खेत पर गया तो उसने पेड़ पर ओंकार लाल की लाश को देखा और पुलिस थाना सिंगोली पर सूचना दी।

बताया जा रहा है कि ओंकार लाल सुबह 10 बजे करीब खेत की ओर गया था बाद में दोपहर करीब 1 बजे उसकी लाश पेड़ से लटकी पाई गई।

पुलिस का कहना है कि मृतक और उसका एक भाई दोनो अपनी माता के साथ ग्राम जामरनिया में रहते हैं दोनो का विवाह नहीं हुआ था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – सिंगोली में कई दिनों से कबरबिज्जू रात्रि में खुलेआम घूम रहे हैं

Shares
ALSO READ -  श्री राकेश चौहान बने सरवानिया सीएमओ, किया पदभार ग्रहण।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *