23वे राष्ट्रीय भगत सिंह सम्मान से गया जी, बिहार में सम्मानित हुए डॉ हिमांशु यजुर्वेदी 

23वे राष्ट्रीय भगत सिंह सम्मान से गया जी, बिहार में सम्मानित हुए डॉ हिमांशु यजुर्वेदी 

मंदसौर

Shares

23वे राष्ट्रीय भगत सिंह सम्मान से गया जी, बिहार में सम्मानित हुए डॉ हिमांशु यजुर्वेदी 

मंदसौर। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गयाजी, बिहार राज्य के माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में मनोचिकित्सक एवं डिप्टी चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस विभाग डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को वर्ष 1997 से लगातार रक्तदान के क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान करने, रक्तदान के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए, जरूरतमंद पीड़ितों और विशेष तौर से थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए सराहनीय कार्य करने के चलते एवं अब तक 63 बार रक्तदान करने और 114 थैलेसिमिया बच्चों के रक्त संरक्षक बनके अपनी रक्त सेवा देने के लिए राष्ट्रीय भगत सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह राष्ट्रीय भगत सिंह सम्मान गयाजी स्थित टाऊन स्कूल सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व सांसद श्री हरि मांझी, महापौर श्री गणेश पासवान, क्रांतिकारी अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर तिवारी “आजाद” के प्रपोत्र श्री अमित तिवारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैकुंठ शुक्ला जी के पोते श्री अरुण शुक्ला जी, पूर्व एसपीजी कमांडो फौजी हसलापुर के संयुक्त कर कमलों से प्रदाय किया गया।

इस कार्यक्रम में देश भर से लगभग 15 राज्यों से रक्त सेवा में लगे तकरीबन 100 रक्तवीरों को आमंत्रित किया गया था। उल्लेखनीय है कि डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को देश के ग्यारहवें राज्य से यह 23वां राष्ट्रीय रक्त सम्मान प्राप्त हुआ है।

Shares
ALSO READ -  कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने 36 बीएलओ को एसआईआर कार्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि पर किया सम्मानित
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *