जैन इलाइट क्लब का मिलन समारोह संपन्न, नवीन सत्र के प्रेसीडेंट बने डॉ अभिजित जैन

जैन इलाइट क्लब का मिलन समारोह संपन्न, नवीन सत्र के प्रेसीडेंट बने डॉ अभिजित जैन

मंदसौर

Shares

जैन इलाइट क्लब का मिलन समारोह संपन्न, नवीन सत्र के प्रेसीडेंट बने डॉ अभिजित जैन

मंदसौर। नगर की सामाजिक संस्था जैन इलाइट क्लब का  मिलन समारोह 5 जुलाई रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें नवीन सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारिणी का परिचय भी क्लब से करवाया गया। नवीन सत्र के अंतर्गत नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अभिजित जैन को प्रेसीडेंट बनाया गया। कार्यक्रम में नवीन प्रसीडेंट ने अपने साथ – साथ अपनी कार्यकारिणी का भी परिचय दिया।
नवीन सत्र में प्रेसीडेंट डॉ अभिजीत जैन, सेके्रटरी दींपाशु कर्नावट, वाइस प्रेसीडेंट आगम बाफना, टेÑजरार सिद्धार्थ मुरड़िया,  महिला प्रतिनिधि कृति भंडारी, साहित्यक सेके्रटरी प्रफुल्ल भटेवरा,  सोशल मीडिया प्रभारी दीपिका रांका,  प्रवक्ता अमन सकलेचा, कार्यकारिणी समिति में दीपमाला भंडारी, नेहल जैन, शुभम जैन, केतन कोठारी और केतन जैन को मनोनित किया गया है।
इस अवसर पर जैन इलाइट क्लब के नवीन प्रेसीडेंट डॉ अभिजित जैन ने कहा कि जैन इलाइट क्लब लगातार सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता निभा रहा है और यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगे। जैन इलाइट क्लब का मुख्य उद्येश्य युवाओं को जोडना है जिससे उनका सामाजिक एवं आर्थिक स्तर पर विकास हो सकेंं और हम इसमे सफल भी हो रहे है 37 नये कपल क्लब से जुडेÞ जिसके बाद क्लब अब 100 से अधिक कपल का गु्रप बन चुका है।
आयोजन में वासुदेव म्युजिकल्स द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। विगत वर्ष गु्रप द्वारा किये गये कार्यो का भी प्रदर्शन किया गया जिसे सभी ने सराहा। नवीन कार्यकारिणी एव नवीन सदस्यों का स्वागत किया गया।  कार्यक्रम के अंत में आभार नवीन सेके्रटरी  दींपाशु कर्नावट ने माना। इस अवसर पर क्लब के फाउंडर  आदिश जैन,  अपूर्व डोसी, नमन जैन, सम्यक जैन, पूर्व प्रेसीडेंट हितेश भंडारी भी उपस्थित थे। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *