डेयरी प्लस इकाई का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

डेयरी प्लस इकाई का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

नीमच

Shares

डेयरी प्लस इकाई का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

डेयरी व्यवसाय से पशुपालक को  प्रतिमाह करीब 12 हजार रुपये की आय

नीमच। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत झांतला में पशुपालक श्री संजय कुमार पिता श्री ओंकार लाल की डेयरी प्लस इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने डेयरी इकाई की व्यवस्थाओं, दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालक को हो रही आय की जानकारी ली।

पशुपालक श्री संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के माध्यम से उन्होंने दो लाख पंचनवे हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर डेयरी व्यवसाय प्रारंभ किया है जिसमें से उन्हें एक लाख सैंतालीस हजार पांच सौ का अनुदान प्राप्त हुआ । वर्तमान में उनके पास मुर्रा नस्ल की दो भैंसें हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 16 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। दुग्ध विक्रय से उन्हें प्रतिमाह करीब 12 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है।

पशुपालक ने बताया कि डेयरी व्यवसाय उनके लिए आय का नियमित एवं लाभकारी साधन बन गया है। सीईओ श्री वैष्णव ने पशुपालक से डेयरी संचालन, पशुओं के रखरखाव, चारा एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित जानकारी ली तथा शासन की योजनाओं से अधिकाधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर चारा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राही श्री शंभूलाल पिता श्री प्रभुलाल धाकड़ को मिनी किट का वितरण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू, उप संचालक पशुपालन विभाग श्री ए.आर.धाकड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ -  प्रकृति हमारी आत्मा है, प्रकृति के बिना समस्त मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है - श्री नवाते जी, अमृत प्रकृति वंदन कार्यक्रम का हुआ सम्पन्न

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *