दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला और रांगोली बनाई, कलेक्टर एसपी ने किये पुरूस्कार वितरित

दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला और रांगोली बनाई, कलेक्टर एसपी ने किये पुरूस्कार वितरित

मंदसौर

Shares

दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला और रांगोली बनाई, कलेक्टर एसपी ने किये पुरूस्कार वितरित

मंदसौर। जनपद शिक्षा केंद्र मल्हारगढ़ में मंगलवार को दिव्यांग छात्रों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें मल्हारगढ़ ब्लॉक सभी शासकीय स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिता में रांगोली, चित्रकला, नृत्य, गायन, चेयररेस, दौड़ आदि प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद शामिल हुए।
कलेक्टर-एसपी के द्वारा विजेताओं को पुरुस्कार वितरीत किए। पिनाकी फाउंडेशन द्वारा सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटर, बिस्कीट का वितरण किया गया। फाउंडेशन के विवेक अग्रवाल ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरीत किए गए है। संस्था द्वार समय – समय पर सामाजिक कार्य किये जाते रहते है। कार्यक्रम में बीआरसी शिशिर विजयवर्गीय, एमआरसी प्राची अग्रवाल, अवधेश पाटीदार, विरेंद्र अग्रवाल, पार्षद आशीष गौड़, राकी सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। अंत में आभार नरेंद्र चौधरी ने माना।

ये भी पढ़े –संविधान की विशेषता एवं संविधान रचयिता डा बी आर अम्बेडकर के योगदान को याद किया।

Shares
ALSO READ -  कल्पसूत्र वाचन श्रवण से मिलती है मन की शांति
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *