कांग्रेसजनों ने पसीना बहाकर चमकाया अपना घर

कांग्रेसजनों ने पसीना बहाकर चमकाया अपना घर

मंदसौर

Shares

हमारा कार्यालय – हमारा गौरव, हमारा अभिमान

मंदसौर में श्रमदान अभियान

कांग्रेसजनों ने पसीना बहाकर चमकाया अपना घर

मंदसौर । श्रम की महिमा ही कांग्रेस की असली शक्ति है  यह संदेश आज पूरे जोश के साथ जिला कांग्रेस मुख्यालय मंदसौर  से गूंज उठा ।
रविवार को  प्रातः हमारा कार्यालय – हमारा गौरव, हमारा अभिमान” श्रमदान अभियान के तहत ठीक सुबह 8 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर सहित कई कांग्रेसजन जिला कार्यालय पहुंचे और सभी ने अपने हाथों में झाड़ू-पोछा लेकर अपने हाथों से पूरे कार्यालय परिसर की साफ सफाई की और यह पहला मौका था जहां सभी कांग्रेस जन ने कार्यालय में सफाई कर कार्यालय को चमका दिया । इस अवसर पर
श्री गुर्जर ने कहा कि यह सिर्फ सफाई नहीं है, यह कांग्रेस कार्यकर्ता के स्वाभिमान,मेहनत और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा का जीता-जागता प्रमाण है ।
श्रमदान में प्रमुख रूप से मंजीत सिंह टुटेजा, अजय लोढ़ा,राजेश सौलंकी,वाहिद जैदी, सुनील गुप्ता, माधव पाटीदार, मीना चौहान,घनश्याम चौहान,अजय सोनी,अकरम खान,महेश गुप्ता, रमेश सिंघार, आमीन खान दीपक लाड़ सहित कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साबित कर दिया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता न झुकता है, न थकता है । श्रम से ही सम्मान मिलता है, श्रम से ही संगठन मज़बूत होता है ।

Shares
ALSO READ -  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस पार्टी की प्रथम सीढ़ी - विपिन जैन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *