गैस की किल्लत व बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी का गांधी चौराहा से घंटाघर तक किया जोरदार प्रदर्शन

गैस की किल्लत व बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी का गांधी चौराहा से घंटाघर तक किया जोरदार प्रदर्शन

मंदसौर

Shares

गैस की किल्लत व बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी का गांधी चौराहा से घंटाघर तक किया जोरदार प्रदर्शन

मंदसौर । नगर में पिछले कई दिनों से घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत, केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में वृद्धि तथा कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने के विरोध में शहर ब्लॉक कांग्रेस व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस मंदसौर के नेतृत्व में सोमवार को गांधी चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने सांकेतिक रूप से चूल्हे पर चाय बनाकर आम जनता की परेशानी को दर्शाया। वहीं नाली में पाइप डालकर गैस निकालने का सांकेतिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसके माध्यम से सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया ।  सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कांग्रेसजन गांधी चौराहा से घंटाघर तक पैदल मार्च करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे । इस दौरान नरेंद्र सरेंडर, गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लो, वापस लो जैसे नारे लगाए गए ।
 इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई से परेशान है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं और दूसरी ओर गैस सिलेंडरों की किल्लत से जनता त्रस्त है। सरकार को तुरंत गैस की कीमतों में की गई वृद्धि वापस लेना चाहिए और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके । वहीं इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि आज हालात ऐसे बन गए हैं कि आम परिवार को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। गैस सिलेंडर महंगे होने से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है ।  कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और यदि सरकार ने जल्द ही गैस की कीमतें कम नहीं की और आपूर्ति सुचारु नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी । इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इष्टा भाचावत ने किया वहीं आभार ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विकास दशोरा ने माना । इस विरोध प्रदर्शन मे सहभागिता करने वालो सर्वश्री सोमिल नाहटा,मनजीत सिंह टुटेजा,कांतिलाल राठौर,आसिफ छिपा, राजनारायण लाड़,साबिर इलेक्ट्रीशियन,सुनील बसेर,सुनील गुप्ता,वहीद जैदी, जितेंद्र सोपरा,विश्वास दुबे,राजेश फरक्या,प्रमोद भावलकर,विजय सिंह सिसोदिया,अभिषेक,मनोहर नाहटा,दीपक सिंह गुर्जर,दिलीप देवड़ा,संजय नाहर,प्रवीण मांगरिया,रमेश सिंगार, कैलाश मनवानी,महिला नेत्रियों में राखी सत्रावाला,रूपल संचेती,सुनीता बंडी,अनीता भदोरिया, नम्रता सत्रावाला,कुम कुम सिसोदिया,योगिता बैरागी साथ ही इस दौरान विश्वनाथ सोनी,अजय मारू,अजय सोनी, नितेश सतीदासानी,वकार खान, नितनेस बसेर,दिनेश नाई,हिम्मत पोखरना,राजेश खींची,महेश गुप्ता,अक्षय सेठिया,संजय बारोट,अमित छाबड़ा,सादिक गौरी,मनोहर गुर्जर,गोपाल बंजारा,गगन माली ,विशाल गुर्जर,जीवन पाटीदार,प्रीतम पंचोली,आमीन खान,राकेश सेन,दुर्गेश चंदेल महेंद्रपुरी गोस्वामी, शैलेंद्र मारोठिया,कन्हैयालाल कुमावत, भेरूलाल कुमावत, मो.फारुख कुरैशी,शैलेश माली आदि इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित  थे ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *