जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांधी चौराहा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
मंदसौर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की मोहन यादव सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में गांधी चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि एवं अप्रयाप्त उपलब्धता, पेट्रोल-डीजल की कमी तथा 1 अप्रैल से प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गईं ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में राहत देकर कंपनियों को लाभ पहुंचाया है, लेकिन आम जनता को इसका कोई फायदा नहीं मिला। वहीं राज्य की मोहन यादव सरकार द्वारा 1 अप्रैल से बिजली दरों में वृद्धि का निर्णय पूरी तरह जनविरोधी है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन मंडलम अध्यक्ष रमेश ब्रिजवानी ने किया । संचालन अजय मारू ने किया जबकि आभार ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. घनश्याम कुमावत ने व्यक्त किया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव सोमिल नाहटा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हनीफ शेख, जिला कांग्रेस पदाधिकारी तरुण खींची,सुनीता बंडी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष यूनुस मेव, उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निर्विकार रातडिया,प्रवीण मांगरिया,अंबालाल हिंगोरिया,सुनील गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष रमेश ब्रिजवानी,अजय मारू, वकार खान, पंकज जोशी, पार्षदगण शैलेंद्र गोस्वामी, प्रीतम पंचोली, सुश्री रुखसार गोरी, सागर अंसारी,दुर्गेश चंदेल, डॉ. ईश्वरलाल पाटीदार, मनोहर गुर्जर, सादिक गोरी, कैलाश कुमावत, आयुष माली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

