ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत कुकडेश्वर सेक्टर के विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम संपन्नन
कुकड़ेश्वर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा आयोजित ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत गांव न ई ननोर तलाऊ ,आमद खेड़ी , सांकरिया खेडी कुकडेश्वर मे जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी, नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ,सरपंच राजेश तावड, बालचंद धनगर, राहुल गुर्जर,सत्यनारायण राठौर ,कमल राठौर की उपस्थिति में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम वासियों की बैठक प्रारंभ हुई इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ने लोगों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आज हमें शिक्षा स्वास्थ्य ,पर्यावरण, नशा मुक्ति, मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि आज हम सबको जागरुक होने की आवश्यकता है जिससे हमें आसानी से शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके महेंद्र पाल सिंह भाटी ने सबका मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आज हमें स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग कर हमारे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देने की आवश्यकता है शिक्षा ,स्वास्थ्य, पर्यावरण ,ऊर्जा बचत ,जल संरक्षण को लेकर भी आपने चर्चा की और बताया कि जागरुक होकर के अंतिम व्यक्ति तक मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले ऐसा प्रयास हमारा होना चाहिए सभी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और नशा मुक्ति स्वच्छता की शपथ दिलाई गई बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दिनेश धनगर, प्रियंका शर्मा पावटी, मनोज राव के साथ ग्रामीण जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन तथा आभार राजेश तावड ने माना ।

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत कुकडेश्वर सेक्टर के विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम संपन्नन
WhatsApp Group
Join Now
