सरवानिया महाराज बस स्टैंड स्थित हरिया भैरू मंदिर के पीछे की गई साफ-सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश
सरवानिया महाराज :- शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित हरिया भैरू मंदिर परिसर के पीछे मंगलवार प्रातः साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता दसरथ सेन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवानिया के कार्यालय मंत्री दीपक सालवी ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर के पीछे फैली गंदगी को हटाया और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ किया। दोनों कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखें, कचरा इधर-उधर न फैलाएं तथा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं। इस पहल से क्षेत्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का सकारात्मक संदेश गया।

