चंद्रशेखर जायसवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दुर्गा शंकर दंशाना प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त।
नीमच – कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (संस्थापक) श्री कृष्ण गुप्ता ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार व जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना के द्वारा विधानसभा,लोकसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में किए गए कार्यों से कल्याण कमलमय समर्थक समिति का गौरव बढ़ाने पर उनकी ओर उनकी टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी की एक बैठक राष्ट्रीय कार्यालय लाजपत नगर (नई दिल्ली) पर आयोजित कर राष्ट्रीय महासचिव हरीश पहलवान नई दिल्ली, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल सिंह हरियाण, राष्ट्रीय संयोजक पारस जैन उत्तर प्रदेश की सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर चंद्रशेखर जायसवार व मध्य प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री पर दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद वार्ड नंबर 08) नीमच को नियुक्त किया।
उक्त जानकारी नीमच जिला प्रभारी मुकेश शर्मा ने दी।
ये भी पढ़े – हादसों की संभावनाओं को देखते हुए और उनकी रोकथाम हेतु सभी प्रकार के वाहनों पर रेडियम लगाए गए।

