गुरु चरणों में पहुंच कर मनाया श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव

गुरु चरणों में पहुंच कर मनाया श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

गुरु चरणों में पहुंच कर मनाया श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव

बडी संख्या में नगर से पहुंचे समाजजन

सिगोली:-राजस्थान के ऊपर माल की धार्मिक नगरी डाबी मे आचार्य श्री ज्ञैयसागर जी महाराज की परम प्रभावित शिष्या अर्हयोग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आर्यिका श्री प्रशममति माताजी आर्यिका श्री उपशममति माताजी ससघ के सानिध्य में श्री चन्दपभु भगवान व श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म तप कल्याणक महोत्सव बड़े भक्ति भाव व धुमधाम के साथ नगर के समाजजन गुरु चरणों मे पहुंच मनाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्यिका माताजी ससघ के सानिध्य में 15 दिसंबर सोमवार को प्रातः काल श्री का अभिषेक व शान्तिधारा हुई वही उसके बाद चित्र अनावरण व दिप प्रज्वलन आसपास के गांवों से पधारे हुए समाजजनों ने किए वही माताजी ससघ को शात्र भेट समाजजनों द्वारा किया गया उसके बाद संगीतमय श्री कल्याण मन्दिर स्तोत्र विधान एवं जन्मोत्सव पालना महोत्सव पर भगवान को झुलना समाजजनों द्वारा जुलाया गया वही विधान मे बैठने के लिए पात्रों का चयनकर मण्डल जी पर मुख्य मंगल कलश कि स्थापना कि गई व उसके बाद संगीतमय विधान प्रारम्भ हुआ विधान मे बैठने के लिए बडी संख्या में सिंगोली नगर के समाजजन डाबी पहुंच कर पुण्य अर्जित किया वही भगवान को प्रथम पालना झुलाने का सोभाग्य डाबी नगर के समाजजनों को प्राप्त हुआ वही उसके बाद माताजी के मंगल प्रवचन हुए कार्यक्रम के दोरान सिंगोली नगर के बडी संख्या में समाजजन पहुचे वही डाबी बिजोलिया लाम्बोखाह बोराव धनगाव थडोद आदी नगरो के बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *