चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा

चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares


चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा

चीताखेडा- स्थानीय गांव के मध्य स्थित माणक चौक के पास श्री चंदप्रभु जी बड़ा जिनालय के शिखर कलश पर हर वर्ष की भांति इस बार भी मंगलवार को वार्षिक ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम पूरी सादगीपूर्ण माहौल में ढोल ढमाकों के साथ विधि-विधान पूर्वक घंटी घड़ियाल,शंख और थाली ,डंका की स्वर लहरियों के साथ सत्तर भेदी पूजा अर्चना आरती कर ध्वजा चढ़ाने के लाभार्थी परिवार द्वारा चंद्रप्रभ जी की और श्री सिद्ध चक्र भगवान की ध्वजारोहण चढ़ाई गई।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्षानुसार श्री चंद्रप्रभ जी जैन श्वेताम्बर जिनालय ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री चंद्र प्रभु जी जिनालय पर शिखर कलश पर ध्वजा चढ़ाने वाले के लाभार्थी हंसराज, हरपाल , दिनेश लालका एवं लालका परिवार नीमच, और सिद्ध चक्र जी के जिनालय पर शिखर कलश पर धर्म ध्वजा के लाभार्थी स्वर्गीय शेषमल महात्मा की स्मृति में शिखर, अंकित,राज,प्रियांश महात्मा और स्वर्गीय गेहरीलाल सगरावत की स्मृति में श्रीमती चांदी बेन, विनोद कुमार, सुनील कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कुलदीप,अक्ष और तुषार सगरावत परिवार चीताखेडा के द्वारा चढ़ाई गई। सर्वप्रथम श्री चंदप्रभु जी बड़ा जिनालय विधिकारक श्री मनिष पितलिया मंदसौर के द्वारा पूरी विधि-विधान पूर्वक पूजा पढ़ाई गई,तत्पच्यात शुभ मुहूर्त में धर्म ध्वजा कार्यक्रम के प्रति सामाजिक आस्था समर्पण और त्याग का प्रतिक श्री चंद्र प्रभु जी जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील कुमार सगरावत, ट्रस्ट सचिव शांतिलाल सगरावत नीमच, श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक जैन, ट्रस्ट सचिव अशोक झातरिया, ट्रस्ट पूर्व सचिव अशोक कोठारी, ट्रस्टी पारस सगरावत सहित जैन समुदाय के श्रावक- श्राविकाएं बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में जिनालय के शिखर कलश पर धर्म ध्वजा चढ़ाने के लाभार्थी परिवार की तरफ से प्रभावना वितरण की गई। चंद्र प्रभ श्वेताम्बर जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील कुमार सगरावत ट्रस्ट सचिव शांतिलाल सगरावत द्वारा ध्वजा चढ़ाने वाले लाभार्थीयों का बहुमान किया गया।

ALSO READ -  यादव मंडी नीमच सिटी वार्ड क्रमांक 6 का निर्वाचन नामावली में दर्ज रहीम वार्ड नाम हटाने को लेकर दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *