गोवर्धन की पूजा कर गोवंश को लापसी खिलाई।

गोवर्धन की पूजा कर गोवंश को लापसी खिलाई।

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

गोवर्धन की पूजा कर गोवंश को लापसी खिलाई।

कुकड़ेश्वर। नगर की जन सहयोग से संचालित अरावली गौशाला पर नगर वासियों द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना कर गोवर्धन पर्व धूमधाम पूर्वक मनाया।
नगर के अरावली पर्वत श्रृंखला पर जन सहयोग से संचालित गौशाला पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला पटवा व बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति गौ सेवकों व गौभक्तों ने गौवंश को सजाकर गोबर के गोवर्धन बनाएं, उनकी पूजा अर्चना कर गौ माता को लापसी, गुड, खली इत्यादि का आहार कराया। गौशाला समिति द्वारा गौ सेवकों का सम्मान कर मिठाई, वस्त्र, आदि भेंट किये। इस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र पटवा, गौशाला ट्रस्ट के कैलाश राठौर, सरपंच महेश बजेरिया, तेजकरण सोनी, प्रमोद कामदार, रणजीत सिंह जी छाजेड़, युगलकिशोर व्यास, अशोक मंत्री, विपिन समंदर, शंकर गुर्जर, मंजू भगवती प्रसाद सोनी, सोनू शास्त्री सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी, माताएं बहने उपस्थित थी, गौशाला ट्रस्ट द्वारा सभी को अन्नकुट का प्रसाद वितरण किया गया।

ये भी पढ़े – नक्षत्र वाटिका में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया

Shares
ALSO READ -  जय भवानी जय शिवाजी की गूंज के साथ धुमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ति
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *