ध्यान योग जन संगोष्ठी एवं नवांकुर सखियों के साथ चौपाल बैठक के बाद शिवना किनारे सफाई अभियान चलाया गया।

ध्यान योग जन संगोष्ठी एवं नवांकुर सखियों के साथ चौपाल बैठक के बाद शिवना किनारे सफाई अभियान चलाया गया।

मंदसौर

Shares

ध्यान योग जन संगोष्ठी एवं नवांकुर सखियों के साथ चौपाल बैठक के बाद शिवना किनारे सफाई अभियान चलाया गया।

मंदसौर। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था द्वारा मल्हारगढ़ विकासखण्ड के मुंदड़ी सेक्टर के गांव मे ध्यान योग जन संगोष्ठी और नवांकुर सखियों के साथ चौपाल बैठक के माध्यम से विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में पर्यावरण और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। नवांकुर संस्था श्री श्री मॉ सेवा संस्थान द्वारा शिवना नदी के तट पर पहुंच कर नवांकुर संखियों ने साफ-सफाई अभियान चलाया व ध्यान योग के बाद धार्मिकता के आधार पर नदी जल संरक्षण स्वच्छता का संकल्प दौराते हुए शपथ ली गई।  
संस्था सचिव श्रीमती राधिका तिवारी ने बताया कि ध्यान और योगः जल संरक्षण का संदेश देने के लिए ध्यान, योग और नदी अनुभूति जैसी गतिविधियों का उपयोग किया गया। जिसमे जल संरक्षण चौपाल आयोजित की गई, जहाँ जल के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला समन्वय तृप्ति बैरागी ने पर्यावरण संरक्षण, के कार्यक्रमों में नदी की साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया और नदी की पूजा करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस आयोजनों में नवांकुर सख्यि एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया गया।

Shares
ALSO READ -  तिलक लगाकर दी नववर्ष की शुभकामनाएं
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *