जावद-नयागांव रोड़ पर हादसा बस की चपेट में आई महिला दर्दनाक मौत

जावद-नयागांव रोड़ पर हादसा बस की चपेट में आई महिला दर्दनाक मौत

क्षेत्रीय खबरें

Shares

जावद-नयागांव रोड़ पर हादसा बस की चपेट में आई महिला दर्दनाक मौत नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना की जावद से नयागांव के बीच की बताई जा रही है।बताया जा रहा है की महिला बस की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है। कि,उक्त मृतिका महिला का नाम मंगली बाई है। और वह ग्राम अठाना की निवासी है। फिलहाल नयागांव चौकी पुलिस मौके पर है। और कार्यवाही जारी है।नयागांव जावद मार्ग पर एक बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बुजुर्ग महिला को अपने चपेट में ले लिया है। इसमें महिला की मौके पर मौत हो गई फिलहाल मृतक महिला की शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई इस घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया बताया जा रहा है। कि महिला अठाना से अपने मामाजी के गांव केसरपुरा बस में ही सवार होकर जा रही थी तभी यह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बस राजधानी जिसके नंबर RJ 09 PC 2025 है। उक्त मृतिका महिला का नाम मंगलीबाई पति छगनलाल उम्र 60 वर्ष जाति धाकड़ निवासी अठाना रहने वाली है।बस से उतरते समय वे बस की चपेट में आ गई। घटना के बाद मृतक का शव नयागांव टोल नाके के एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौपा गया और पुलिस के द्वारा इस मामले की गहराई से जांच चल रही है। और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठौर कार्रवाई की जाएंगी

रिपोर्ट जगदीश तिवारी

ALSO READ -  कलेक्टर हिंमाशु चंद्रा कै निर्देश पर सिंगोली से हटाया सड़क किनारे का अतिक्रमण

ये भी पढ़े – वीतरागता और शान्त स्वरूप को प्राप्त करने हेतु भगवान कि भक्ति करना चाहिए मुनिश्री सुप्रभ सागर

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *