प्रतापगढ़ में भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को 'संकल्प से सिद्धि' कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रतापगढ़ में भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राजस्थान

Shares

प्रतापगढ़ में भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रतापगढ़ कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रतापगढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह और पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति बन गया है। देश की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई हैं। सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हुआ है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए हैं सांसद जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से आम लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने के गुर सिखाए। जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – अ.भा.प्रजापति कुम्भकार महासंघ की सम्भागीय कार्यकारिणी का विस्तार, जिले की कमान पुनः हीरालाल प्रजापत को

Shares
ALSO READ -  प्रतापगढ़ मे एक फोन छीनने का मामला सामने आया अपराधियों मे नही खौफ
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *