खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, चार संस्थानों से लिए सेम्पल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, चार संस्थानों से लिए सेम्पल

मंदसौर

Shares

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, चार संस्थानों से लिए सेम्पल

मंदसौर। जिला कलेक्टर के निदेशार्नुसार गर्मी के मौसम में ध्यान रखते हुए  खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरूवार को कार्यवाही  करते हुए मंदसौर के चार संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि गुरूवार को कार्यवाही के दौरान मंदसौर के जीवागंज स्थित मौसम बहार आईस कैण्डी से आईस कैण्डी, नैनवानी सुपर बाजार अभिनंदन आईसक्रीम, राष्ट्रीय एजेन्सी अभिनंदन लस्सी, छाछ, और जैन श्री मटका कुल्फी घंटाघर से रबडी कुल्फी के नमुने लिये गये हैं।
सभी खाद्य नमुनों को गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला मप्र भोपाल भेजे गये है जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के दौरान विभाग का सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहा।

बी एस जामोद
खाद्य सुरक्षा अधिकारी
मंदसौर

ये भी पढ़े – रेल्वे अण्डर ब्रीज में पानी भराव के मामले में पेश याचिका में सुनवाई हुई

Shares
ALSO READ -  ग्राम धमनार के प्रगतिशील कृषक बद्रीलाल धाकड़ ने विकसित की लहसुन की दो उन्नत किस्में - धमनार क्रांति एवं धमनार डायमंड
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *