मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जीरन में सीईओ जिला पंचायत ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण आंगनवाड़ी, डेयरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Uncategorized

Shares
/जीरन

सेवा सेतु अभियान-‘सरकार आपके द्वार’ अंतर्गत मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने शनिवार को जीरन क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 15 एवं वार्ड क्रमांक 1(ए), गांधी नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता, स्वच्छता, टीकाकरण तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने ग्राम पंचायत हार्कियाखाल में आचार्य विद्यासागर योजना से संचालित रोहित पाटीदार की डेयरी इकाई का निरीक्षण किया। पाटीदार ने बताया कि 6 लाख रुपए के ऋण और 1.50 लाख रुपए के अनुदान से शुरू की गई डेयरी में अब 19 गायें हैं और प्रतिदिन करीब 200 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है।
जीरन में चारा विकास योजना के हितग्राही उमेश कुमार शर्मा की डेयरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चारा उत्पादन एवं पशुपालन व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेकर ओपीडी, उपचार, प्रसव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

Shares
ALSO READ -  यातायात पुलिस आई एक्शन मोड में ,चार पहिया वाहनों की उतारी काली फिल्म*
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *