तेजाजी महाराज की आरती के बाद मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Uncategorized

Shares
सिंगोली प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में तेजा-दशमी के अवसर पर तेजाजी महाराज के मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले की शुरुआत दोपहर 12 बजे तेजाजी महाराज की विशेष आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भक्तों का उमड़ा जनसैलाब और उत्साह,,,,
मेले को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह का माहौल रहा। सिंगोली के साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचल से भी भक्तजन तेजाजी की झंडी लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे और उन्होंने तेजाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मेले में मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने पहुंचे हैं।
मेले के मुख्य आकर्षण:
* खेल का पाच दीवसीय मंचन: प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से तेजाजी मंदिर परिसर पर तेजाजी महाराज के खेल का मंचन किया जाएगा।
* दुकानें और मनोरंजन: मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खेल-खिलौने एवं मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
देर शाम तक बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर आयोजन का आनंद लेते रहे।

Shares
ALSO READ -  सीएमओ ने किया नगर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश स्वच्छता-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा, ‘जन सेवा से देश सेवा’ अभियान के तहत नगर में आकर्षक सजावट
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *