जिला पंचायत सीईओ ने किशनपूरा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने किशनपूरा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

नीमच

Shares

जिला पंचायत सीईओ ने किशनपूरा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

बोर्ड पर प्रश्न हल करवाकर सीईओ ने परखी विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता

विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने की दी सीख

नीमच। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने शुक्रवार को विकासखंड जावद की सिंगोली तहसील के ग्राम किशनपूरा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने विद्यार्थियों से बोर्ड पर प्रश्न हल करवाकर उनकी विषयगत समझ और शैक्षणिक दक्षता को परखा। प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक स्तर अपेक्षानुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता पर संतोष व्यक्त किया।

सीईओ ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन करने और अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में निरंतर अभ्यास और शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधि-आधारित शिक्षण का भी अवलोकन किया और शिक्षकों को ऐसी शिक्षण पद्धतियों को और प्रभावी ढंग से अपनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बैठकर अध्यापन कार्य देखा तथा पढ़ाई में बच्चों की भागीदारी की सराहना की।

विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था और उपलब्ध बेंचों की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलना भी जरूरी है।

ALSO READ -  पोरवाल समाज द्वारा मुखर्जी चौक पर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री संजीव साहू, जिला परियोजना समन्वयक श्री दिलीप व्यास सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *