फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

नीमच

Shares

फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

नागरिकों को मात्र 100 रुपये में मिल रही गुणवत्तापूर्ण फिजियोथैरेपी सुविधा

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को  रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय परिसर में संचालित फिजियोथैरेपी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में उपलब्ध फिजियोथैरेपी मशीनों, उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. तनु कोठारी ने बताया कि सेंटर में विभिन्न प्रकार की फिजियोथैरेपी संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीक एवं आवश्यक उपकरणों के माध्यम से मरीजों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सेंटर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होता है।

उन्होंने बताया कि सेंटर में फिजियोथैरेपी की सुविधा मात्र 100 रुपये शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे नागरिकों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सेंटर में आवश्यक मशीनें एवं संसाधन उपलब्ध हैं तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए मरीजों को व्यवस्थित एवं प्रभावी उपचार सुविधा प्रदान की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अरविंद डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल, फिजियोथैरेपी सेंटर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी का स्टाफ सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shares
ALSO READ -  वन विभाग ने पटियाल पंचायत मोडेश्वर महादेव नदी से 5 फिट लम्बे मगर मच्छ का रेस्क्यू कर सुरक्षित चंबल में छोड़ा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *