विधायक विपिन जैन के विभागीय प्रतिनिधियों का सम्मान, मो. हनीफ शेख ने किया भव्य स्वागत
मंदसौर।लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन द्वारा कांग्रेस के जमीनी स्तर पर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न शासकीय विभागों में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मो. हनीफ शेख ने अपने संस्थान पर सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मान किया। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों ने विधायक श्री विपिन जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में युवक कांग्रेस मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष सम्यक जैन ने भी सभी विधायक प्रतिनिधियों का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मो. हनीफ शेख ने कहा कि विधायक श्री विपिन जैन ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों में प्रतिनिधित्व देकर संगठन को नई मजबूती प्रदान की है। इससे न केवल पार्टी संगठन सशक्त होगा, बल्कि कार्यकर्ता भी आत्मसम्मान के साथ आमजन की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता वर्षों से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझते हैं, वही शासन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजन को शीघ्र राहत दिला सकते हैं। विधायक श्री विपिन जैन का यह निर्णय संगठन और जनसेवा, दोनों दृष्टि से अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर डॉक्टर श्री प्रीतिपाल सिंह राणा,श्री राजनारायण लाड़,मो.खलील पठान,श्री बलवंत सिंह चौहान,श्री अंबालाल हिंगोरिया,श्री पंकज जोशी,श्री संदीप सलोद आदि विधायक प्रतिनिधियो का स्वागत किया गया । इस अवसर पर श्री के के सिंह भाटी,श्री विजय जेन,मो.सादिक गोरी,श्री सम्यक जेन आदि इस अवसर पर उपस्थित थे ।

