दरगाह, कब्रिस्तान और कोर्ट परिसर के पास डॉग शेल्टर बनाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

दरगाह, कब्रिस्तान और कोर्ट परिसर के पास डॉग शेल्टर बनाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

मंदसौर

Shares

दरगाह, कब्रिस्तान और कोर्ट परिसर के पास डॉग शेल्टर बनाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

मंदसौर। नगर पालिका परिषद द्वारा हजरत तोडे वाले बाबा दरगाह, प्राचीन कब्रिस्तान एव तोपवाले बालाजी एंव न्यायालय परिसर के समीप प्रस्तावित डॉग शेल्टर बनाए जाने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष सहित कई पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए डॉग शेल्टर को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित स्थान धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दरगाह और कब्रिस्तान में दर्शन एवं इबादत के लिए पहुंचते हैं। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में डॉग शेल्टर स्थापित करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं ।  ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिस स्थान का चयन किया गया है,वहां पूर्व में प्राथमिक विद्यालय संचालित होता था और यह क्षेत्र लंबे समय तक शिक्षा एवं जनहित से जुड़े कार्यों का केंद्र रहा है । वही इस जगह पर चुनाव के वक्त चार मतदान केंद्र भी
यहां होते हे । इसलिए इस भूमि का उपयोग सामाजिक और सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए किया जाना अधिक उचित होगा।पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि डॉग शेल्टर के लिए शहर में किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों से चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लेने की बात भी कही गई है । ज्ञापन देते वक्त नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी के साथ
 वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद प्रतिनिधी  नियाज अहमद,वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद शाहिद मेव, वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद प्रतिनिधी  शहजाद पटेल, वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद प्रतिनिधी  साबिर हुसैन,वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद प्रतिनिधी आरिफ अन्सारी,वार्ड क्रमांक
30 की पार्षद प्रतिनिधी यूसुफ गोरी व वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद शराफ़त शेख आदि सभी पार्षद इस अवसर पर उपस्थित थे वही सभी पार्षदों के हस्ताक्षर भी इस ज्ञापन पर दर्ज हैं । सभी पार्षदगण ने नगर पालिका प्रशासन से अपेक्षा की गई है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रस्तावित स्थल के चयन पर पुनर्विचार किया जाए ।

ALSO READ -  कलश यात्रा के साथ आज से शुरू होगी श्री शिवमहापुराण कथा

श्रीमती रफत पयामी
प्रतिपक्ष नेता
नगर पालिका परिषद मंदसौर

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *