निःशुल्क 30 दिवसीय रेफ्रीजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग इंस्टालेशन एवं रिपेयरिंग की ट्रेनिंग 15 जुलाई से प्रारंभ
मंदसौर 11 जुलाई 26 / ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधक द्वारा बताया गया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा निःशुल्क 30 दिवसीय रेफ्रीजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग इंस्टालेशन एवं रिपेयरिंग की ट्रेनिंग पुरुषों हेतु 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ।
18 से 50 वर्ष वाले इच्छुक प्रत्याशी अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लेवे जिससे उनका स्थान सुरक्षित हो जाए। प्रत्याशी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) मोबाईल नम्बर 6269058449 7999852839, 9111858590, 8435806297 में प्रातः 10 से शाम 5 बजे कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।

