कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग श्री शाहरुख हुसैन को तुरंत  बैसाखी प्रदान की 

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग श्री शाहरुख हुसैन को तुरंत  बैसाखी प्रदान की 

मंदसौर

Shares

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग श्री शाहरुख हुसैन को तुरंत  बैसाखी प्रदान की 

बैसाखी के माध्यम से श्री शाहरुख हुसैन को मिलेगी परेशानियों से निजात

मंदसौर – कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग श्री शाहरुख हुसैन पिता आशिक हुसैन मंदसौर को तुरंत बैसाखी प्रदान किये जाने हेतु  सामाजिक न्याय विभाग को व्यवस्था करने के लिये आदेशित किया । ये अस्थि बाधित दिव्यांग है, जिनको चलने, फिरने, घूमने में दिव्यांग होने का कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

श्री शाहरुख हुसैन  एक निजी कार्यालय मे  कार्य करते है इन्हे बैसाखी की बहुत जरूरत थी। बैसाखी के बिना इनको बहुत परेशानियों का सामना उठाना पड़ता था। लेकिन अब इन सभी परेशानियों से निजात मिलेगी। श्री शाहरुख हुसैन मंदसौर शहर के भैसा पहाड़ मोहल्ला वार्ड 24 मंदसौर के रहने वाले है। श्री शाहरुख हुसैन ने पिछले मंगलवार जनसुनवाई में बैसाखी के लिए आवेदन दिया था।  जिस पर सामाजिक न्याय विभाग ने मामले को समझकर तुरंत बैसाखी की व्यवस्था की। उत्त बैसाखी सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उपसंचालक सु.श्री अंकिता पंड्या ने दिव्यांग व्यक्ति को प्रदान की ।

Shares
ALSO READ -  एडीफाई  स्कूल मंदसौर में एडीफाई शिशुवन बास्केटबॉल लीग -2 का भव्य आयोजन सम्पन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *