उज्जैनी की आस्था रंग लाई, खेड़ा देवत पूजन के बाद कुकड़ेश्वर में झमाझम बारिश

उज्जैनी की आस्था रंग लाई, खेड़ा देवत पूजन के बाद कुकड़ेश्वर में झमाझम बारिश

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

उज्जैनी की आस्था रंग लाई, खेड़ा देवत पूजन के बाद कुकड़ेश्वर में झमाझम बारिश

कुकड़ेश्वर – लंबे समय से बारिश नहीं होने से चिंतित किसानों एवं नगरवासियों ने मंगलवार को नगर कुकड़ेश्वर में परंपरागत उज्जैनी मनाते हुए खेड़ा देवत का विधि-विधान से पूजन किया। प्रातःकाल नगर के राजा भगवान गणेशजी मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मंदिरों एवं विभिन्न स्थानों पर पहुंची, जहां खेड़ा देवत का पूजन-अर्चन कर अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई।
इसके बाद ग्रामीण एवं किसान गांव के बाहर अपने खेत-खलिहानों में पहुंचे, जहां दाल-बाटी का भोग लगाकर भगवान से समय पर अच्छी वर्षा की कामना की। दोपहर लगभग 2 बजे तक तेज गर्मी और उमस बनी रही, लेकिन उज्जैनी की परंपरा पूरी होने के कुछ ही समय बाद मौसम ने करवट ली और काले बादल छा गए। इसके बाद कुकड़ेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश शुरू हो गई।
अचानक हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। किसानों ने इसे भगवान खेड़ा देवत एवं इंद्रदेव की कृपा बताते हुए कहा कि अब खरीफ फसलों को बारिश से अच्छा लाभ मिलेगा नगरवासियों ने भी इस वर्षा का स्वागत किया और इसे आस्था एवं परंपरा की जीत बताया।

Shares
ALSO READ -  राबडिया के बालेश्वरी माता जी मन्दिर पर मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा,गुरु पूजन, अभिषेक, भजन कीर्तन एवं भण्डारे का होगा आयोजन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *