नीमच जिले में अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच जिले में अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच

Shares

नीमच जिले में अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच, 6 जुलाई 2026। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की
गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 315.1 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 की
प्रातः 8 बजे तक जिले की चारों तहसीलों में वर्षा का विवरण इस प्रकार है- नीमच में 229.0 मि.मी.,
जावद में 202.0 मि.मी., सिंगोली में 226.7 मि.मी. तथा मनासा में 167.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 293.6 मि.मी., जावद में 330.0 मि.मी., सिंगोली में
437.0मि.मी. तथा मनासा में 200.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।
इसी प्रकार, 6 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे तक बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 4.7 मि.मी.
वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान नीमच तहसील में 5.0 मि.मी., मनासा में 14.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई,
जबकि जावद एवं सिंगोली तहसीलों में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

Shares
ALSO READ -  भारतीय मजदूर संघ ने प्रदर्शन कर वित मंत्री के नाम तहसील दार को सौंपा ज्ञापन !
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *