पौधरोपण से नदी तट की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ने के साथ वातावरण भी होता है शुद्ध : विधायक विपिन जैन

पौधरोपण से नदी तट की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ने के साथ वातावरण भी होता है शुद्ध : विधायक विपिन जैन

मंदसौर

Shares

पौधरोपण से नदी तट की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ने के साथ वातावरण भी होता है शुद्ध : विधायक विपिन जैन

शिवना शुद्धिकरण अभियान के 132वें दिन श्रमदानियों ने नदी से निकाला 1 ट्राली कचरा, लगाए फूलों के पौधे

मंदसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान के 132वें दिन भी अभियान से जुड़े सभी श्रमदानियों ने पूरे उत्साह,कड़ी मेहनत के साथ श्रमदान कर नदी से कचरा,जलकुंभी व पलास्टिक बोतले,थैली आदि निकाले गए । इस दौरान सभी श्रमदानियों ने दो घंटा कड़ी मेहनत कर नदी के किनारों से गंदगी को हटा कर झाड़ियों को साफ किया गया ।
इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि प्रति रविवार को नियमित आ रहे श्रमदानियों ने आज नदी से भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरे को नदी से बाहर निकाला गया क्योंकि यह जलीय जीवों और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए थे । सफाई कार्य के साथ-साथ पिछली बार की तरह इस बार भी नदी किनारे पौधारोपण कर फूलों के पौधे लगाए गए ।
श्री जेन ने आगे कहा कि आगे भी हम नदी किनारे पौधारोपण जारी रखेंगे क्योंकि इन पौधों के विकसित होने से नदी तट की प्राकृतिक सुंदरता में वृद्धि होगी और हरियाली से वातावरण ही शुद्ध नहीं होगा बल्कि नदी तट का सौंदर्य भी कई गुना बढ़ जाता है । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।
 रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 132 वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री रमेश सोनी, हेमराज खाबिया, बालकृष्ण दवे,राकेश जैन पिंटू, शांतिलाल मेमावत,अनुज भंडारी,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,राजकुमार जोशी,रमेश धनगर,दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय,ईश्वरलाल मालवीय,रामप्रसाद मालवीय, राजू मालवीय, राकोदा गांव से मूलचंद पाटीदार,भुवानीराम पाटीदार,महिला नेत्रीयों में सुश्री इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला,प्रमिला पंवार,कौशल्या त्रिवेदी,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,शैलेन्द्र गोस्वामी, दिलीप देवड़ा,अभिषेक पाटीदार,संजय नाहर,रमेश ब्रिजवानी,अजय सोनी,महेश गुप्ता,साबिर इलेक्ट्रिशियन,जयेश पालीवाल,अंसार मेव,राजेश खिंची,आमीन खान,सादिक गोरी,राकेश सेन,अजय दुबे,अशैलेश माली,राजेश चौधरी,नितनेश बसेर,ऋषिराज लाड़ आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

ALSO READ -  महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के मार्ग ने न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर लोगों को प्रेरित किया श्री गुर्जर

राजनारायण लाड़
मीडिया प्रभारी

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *