ग्रामीणों की समस्या लेकर कलेक्टर पहुंचे संयुक्त बेरोजगार सेना के पदाधिकारी

ग्रामीणों की समस्या लेकर कलेक्टर पहुंचे संयुक्त बेरोजगार सेना के पदाधिकारी

मंदसौर

Shares

ग्रामीणों की समस्या लेकर कलेक्टर पहुंचे संयुक्त बेरोजगार सेना के पदाधिकारी

रास्ता और नाले की निकासी बहाल करने की मांग, बारिश में 20 परिवारों पर संकट

मंदसौर। ग्राम कोटड़ीमांडा में आम रास्ता एवं पुराने नाले की निकासी बंद होने से परेशान ग्रामीणों की आवाज गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंची। संयुक्त बेरोजगार सेना के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रजापत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में पुराने रास्ते एवं नाले को अवरुद्ध कर दिए जाने से करीब 15 से 20 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित होने के साथ जल निकासी की समस्या भी उत्पन्न होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार पुराने नाले को तत्काल खुलवाया जाए तथा शासकीय भूमि का सीमांकन कर स्थायी रास्ते का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी काफी कठिनाई होती है और बारिश के समय पूरा क्षेत्र संकटग्रस्त हो जाता है। संयुक्त बेरोजगार सेना ने प्रशासन से मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर निष्पक्ष निरीक्षण कराने और जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा ने कहा कि संगठन हमेशा गरीब, किसान और वंचित वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाता आया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन जनहित में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ALSO READ -  पर्याप्त वर्षा की कामना को लेकर नगर पालिका परिवार ने सामूहिक उजमनी मनाई संतगण प्रार्थना रैली में नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने की सहभागिता

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *