तत्त्वम आयुर्वेद में नि:शुल्क स्त्री रोग एवं महिला स्वास्थ्य परामर्श शिविर सम्पन्न
मंदसौर। नगर के तत्त्वम आयुर्वेद में शुक्रवार, 29 मई 2026 को नि:शुल्क स्त्री रोग एवं महिला स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन दत्त मंदिर वाली गली, नई आबादी, मंदसौर स्थित तत्त्वम् आयुर्वेद में प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया।
शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं हेतु आयुर्वेदिक विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। विशेष रूप से मासिक धर्म की अनियमितता, श्वेत प्रदर तथा गर्भ संस्कार संबंधी परामर्श दिया गया। यह शिविर मंदसौर इंस्टिट्यूट आॅफ आयुर्वेदिक एजुकेशन एण्ड रिसर्च के प्रिंसिपल डॉ. दीपक यादव द्वारा नियुक्त डॉ. शालिनी कटोच एवं डॉ. नितिन सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। डॉ. मदन साहू ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में इंटरनीज प्रीत जैन एवं छवि दुबे का विशेष सहयोग रहा। शिविर में महिलाओं को आयुर्वेदिक उपचार, संतुलित आहार-विहार एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। तत्त्वम् आयुर्वेद की ओर से बताया गया कि महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राकृतिक उपचार को बढ़ावा देने हेतु भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

