अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा गौ माता के लिए 11 पानी की कुंडियां रखवाई गईं

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा गौ माता के लिए 11 पानी की कुंडियां रखवाई गईं

मंदसौर

Shares

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा गौ माता के लिए 11 पानी की कुंडियां रखवाई गईं

मंदसौर। भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा गौ सेवा एवं जनहित के उद्देश्य से नगर एवं विभिन्न स्थानों पर गौ माता के लिए 11 पानी की कुंडियां रखवाई गईं, ताकि गर्मी के मौसम में गौवंश को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन हमेशा सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। संगठन हर सुख-दुःख, समाजहित एवं सेवा कार्यों में सदैव सक्रिय रहकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता है। युवाओं की ऊर्जा और समाज सेवा की भावना के साथ संगठन लगातार जनकल्याण के कार्य कर रहा है।
इस पुण्य कार्य में विशेष सहयोग एवं दानदाता के रूप में ओम चौधरी होंडा शोरूम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन द्वारा यह सेवा कार्य गौ संरक्षण एवं मानव सेवा की भावना को लेकर किया गया।
“जिस समाज में गौ माता का सम्मान होता है, वहां सुख-समृद्धि और संस्कार स्वयं निवास करते हैं।
आइए युवा शक्ति मिलकर गौ सेवा का संकल्प लें और मानवता का धर्म निभाएं।”
इस कार्य को सफल बनाने में संगठन के साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से
राजेंद्र गुप्ता (मोया वाला), जगदीश घाटिया, संजय धनोतिया, राहुल वैद सुनील चौधरी होंडा, लोकेश मुजावदिया, अजय धनोतिया, कृष्णकांत मोदी एवं अन्य संगठन साथियों का विशेष सहयोग रहा।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी समय में भी अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा समाजहित, गौ सेवा एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
“गौ सेवा ही परम धर्म है” के संकल्प के साथ संगठन समाज सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रसर है। यह जानकारी अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल वेद ने दी

ALSO READ -  पटरी पार निवासियों के लिए टेम्पो यूनियन ने की नई सेवा प्रारंभ, अब संजीत ओव्हरब्रीज से मिलेंगी टेम्पों की सुविधादो दर्जन से अधिक कॉलोनीवासी होगें लाभवान्वित

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *