8 दिवसीय जीवन संस्कार शिविर का आयोजन

8 दिवसीय जीवन संस्कार शिविर का आयोजन

मंदसौर

Shares

8 दिवसीय जीवन संस्कार शिविर का आयोजन

रतलाम ,मंदसौर , नीमच जिले से 50 से अधिक बच्चे कर रहे सहभागिता 

संघ हितचिंतक परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी मा सा, प्रन्यास प्रवर श्री राज रत्न सूरीश्वर जी मा सा, प्रन्यास प्रवर श्री निराग रत्न सूरीश्वर जी मा सा आदि ठाणा की शुभ निश्रा में  श्री केसरियाजी जैन गुरुकुल, स्टेशन रोड़, चित्तौड़गढ़ पर 24 मई से 31 मई तक के लिए चल रहा है जिसमे 200 शिविरार्थीयों को धार्मिक ओर जीवन संस्कार के बारे में शिक्षित किया जा रहा है  ।

रतलाम ,मंदसौर, नीमच जिलो से भी 50 से अधिक बच्चे इस शिविर में सहभागिता कर रहे है

साथ ही उदयपुर , जयपुर निंबाहेड़ा, जोधपुर ओर राजस्थान के अनेक जिलों से भी बालक शिविर हेतु आए हुए है । प्रति दिन सभी बालकों द्वारा प्रतिक्रमण , स्नात्र पूजा , बौद्धिक चर्चा , धार्मिक गेम , प्रभु भक्ति जैसे अनेक आयोजन में भाग लिया जा रहा है ।  शिविर के 5 वे दिन करुणा दिवस पर 16 बच्चों में आयंबिल तप कर अबोल जीवों के प्रति संवेदना व्यक्त की ।

आगामी 30 तारीख को सभी बालकों को किला मन्दिर पर सुबह 5 बजे भाव यात्रा के साथ पैदल ले जाया जाएगा । मंदसौर से कल्याण मित्र परिवार के सदस्य भी शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

यह जानकारी गुरुकुल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश वीरानी ओर सचिव के एम जैन ने दी ।

Shares
ALSO READ -  स्वरोजगार से जोड़ेने की निडर योजना मे युवा, महिला एवं किसानों देगें प्रशिक्षण
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *