खाकी से बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने मकानों के ताले तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ

खाकी से बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने मकानों के ताले तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

खाकी से बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने मकानों के ताले तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ

चीताखेड़ा - कानून के रक्षक कही जाने वाली पुलिस से बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में अलग-अलग जगह दो मकानों के ताले चटकाकर मकान में रखी गोदरेज की अलमारी में रखे सोने -चांदी के आभूषण और नगदी ले भागे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बनाया पंचनामा, बदमाशों की शिनाख्त हेतु मुख्य चौराहों और मकानों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस। 
 उल्लेखनीय है कि चीताखेड़ा गांव में पुलिस से बेखौफ होकर आए दिन अज्ञात बदमाश एक के बाद एक चोरी की बारदात को अंजाम दे रहे हैं। एकाध चोरी की बारदात को छोड़ पुलिस अज्ञात बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित रही है। बताया गया कि 15-16 मई की रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने बड़ी होली चौक के पास  प्राइवेट डॉक्टर सुरेंद्र - चांदमल मांगरिया के पहली और दूसरी मंजिल बने सुने पड़े मकान को अपना निशाना बनाया है,ताला तोड़कर गोदरेज की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण 2 जोड़ पायजेब,एक जोड़ सटृ और एक सोने की अंगूठी और 25 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया है, और घर में रखे सारा सामान बिखेर दिया। बताया गया कि कुछ दिनों से डॉक्टर सुरेंद्र मांगरिया दुसरे बने मकान में रह रहे थे। वहीं इसी दरम्यान शेख मौहल्ले में फारुख शेख के मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर गोदरेज की अलमारी में रखे सामान बिखेर दिया 10-12 हजार रुपए ही हाथ लगे हैं और वहां से बदमाशों को निराशा हाथ लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया अपनी पुलिस टीम को लेकर घटनास्थल पहुंचे जहां मौका मुआयना कर मामले को विवेचना में लिया और बदमाशों की शिनाख्त हेतु मुख्य चौराहों और मकानों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Shares
ALSO READ -  सिंगोली कस्बे में साढ़े छह साल की ईनाया शेख ने रखा रमजान का पहला रोजा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *