‘पंछी बचाओ अभियान’ ने किया पांचवें जल मंदिर का शुभारंभ
मंदसौर। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए ‘पंछी बचाओ अभियान’ संस्था द्वारा सेवा कार्य तेज कर दिए गए हैं। वही मनुष्य के लिए भी जगह जगह जल मंदिर का शुभारंभ किया जा रहा हे । इसी क्रम में संस्था द्वारा स्थानीय दशपुर गार्डन के बाहर पांचवें ‘जल मंदिर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह जल मंदिर स्व. सुगना बाई शिवलाल आंजना की पुण्य स्मृति में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य चिलचिलाती धूप में राहगीरों को सुलभता से पानी उपलब्ध कराना है। जल मंदिर का विधिवत शुभारंभ संस्था के संरक्षक विनय दुबेला एवं अध्यक्ष अनिल कियावत के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों की छतों और बालकनी में पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखें।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य
इस सेवा कार्य के दौरान संस्था के संस्थापक राकेश भाटी, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश जोशी, सुभाष गुप्ता और आशीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही कार्यक्रम में मीडिया साथी फरदीन शाह, अरबाज खान, मोइन खान सहित हरीश साल्वी, महेंद्र सिसोदिया, राजेश चौधरी, बाबूलाल चौधरी, हेमंत कुमावत, बालचंद आसलिया और कुलदीप नामा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

