जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 में वाटर कूलर एवं पानी टंकी की साफ-सफाई
मंदसौर – नगर परिषद मल्हारगढ़ द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 08, अंबेडकर चौक स्थित सार्वजनिक वाटर कूलर एवं पानी की टंकी की साफ-सफाई का कार्य किया गया।
अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा वाटर कूलर एवं पानी टंकी की विधिवत सफाई कर उसे पुनः चालू किया गया, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
नगर परिषद द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि शहर में स्वच्छता के साथ-साथ पेयजल व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।
WhatsApp Group
Join Now

