कुकड़ेश्वर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर्व आस्था श्रद्धा विश्वास उमंग उत्साह के साथ मनाया गया

कुकड़ेश्वर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर्व आस्था श्रद्धा विश्वास उमंग उत्साह के साथ मनाया गया

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

कुकड़ेश्वर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर्व आस्था श्रद्धा विश्वास उमंग उत्साह के साथ मनाया गया

भक्तजनों में अपार उत्साह देखा गया खेड़ापति हनुमान मंदिर चौधरी मोहल्ला मंशापूर्ण बालाजी मंदिर सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर परिसर बालाजी मंदिर फुलपुरा उदाखेड़ा हनुमान मंदिर नई आबादी बालाजी मंदिर मनासा नाका सहित अनेक हनुमान मंदिरों पर भक्त जनों का जमावड़ा रहा
चौधरी मोहल्ला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर प्रातः अभिषेक हवन पूजन संपन्न हुआ उदाखेड़ा हनुमान मंदिर पर प्रातः सुंदरकांड का आयोजन किया गया हनुमान जन्मोत्सव समिति खेड़ापति बालाजी मंदिर से दोपहर में भव्य जुलूस निकाला जिसमें भारी संख्या में जनता उपस्थित थी जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ चौधरी मोहल्ला पहुंचा स्थान स्थान पर भव्य स्वागत किया गया श्रद्धालुओं द्वारा यहां पर महा आरती की गई तथा महाप्रसादी वितरित की गई

Shares
ALSO READ -  नीमच में महिला डॉक्टर को महिला डॉक्टरों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *