खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट वूमेन’एस स्टेट लीग का हुआ शुभारंभ।
मंदसौर ,जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष विजय जी कोठारी ने बताया कि 29 मार्च 2026 को कौशल्या रिसोर्ट में खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट वूमेन’एस स्टेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष राम देवी जी गुर्जर कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष चरण राजपाल जी विशेष अतिथि वाय डी नगर थाना प्रभारी शिवांशु जी मालवीय , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सचिव शाहिद जी चौधरी खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी विजेंद्र जी देवड़ा, मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष अबरार जी अहमद सचिव अभय जी श्रीवास मंचासीन थे । सभी अतिथियों ने बाहर से आए कोच मैनेजर को स्मृति चिन्ह प्रदान किया । कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला खेल अधिकारी खेल और युवक कल्याण विभाग विजेंद्र जी देवड़ा ने दिया कार्यक्रम की रूपरेखा मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव अभय जी श्रीवास ने बताइए । अतिथियों का स्वागत सैयद आफताब आलम , असलम खान , सुनील हीवे ग्वाला, अशोक जी गहलोत , कमलेश जी डोसी , धर्मेंद्र सिंह रानेरा हितेश सालवी , शाहिद हुसैन, दीनदयाल भावसार , संजय चौहान ने किया आभार सैयद आफताब आलम ने माना

