नाग देवता की बावड़ी पर जन एवं संस्कृति विकास समिति द्वारा श्रमदान कर सफाई कार्य किया
मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत नाग देवता की बावड़ी पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जन एवं संस्कृति विकास समिति द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस श्रमदान अभियान में विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट, संस्था अध्यक्ष बंशीलाल राठौर, परामर्शदाता संदीप शर्मा, महेश लखारा, हितेंद्र भाई, श्रीमती गरिमा मालवीय, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती प्रमिला बैरागी, श्रीमती ज्योति मालवीय सहित नगर प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी श्रीमती रेखा बैरागी एवं श्रीमती संतोष साल्वी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

नाग देवता की बावड़ी पर जन एवं संस्कृति विकास समिति द्वारा श्रमदान कर सफाई कार्य किया
WhatsApp Group
Join Now
