राममय हुआ शहर, कुमावत समाज ने रघुनंदन के जन्म की मनाई खुशियां

राममय हुआ शहर, कुमावत समाज ने रघुनंदन के जन्म की मनाई खुशियां

मंदसौर

Shares

राममय हुआ शहर, कुमावत समाज ने रघुनंदन के जन्म की मनाई खुशियां

 जय जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर

मंदसौर। शहर में गुरुवार को रामनवमी के आयोजन हुए। नसिंहपुरा में रघुनंदन के जन्म की खुशियां बड़े ही हर्षल्लास साथ मनाई गईं। नसिंहपुरा स्थित राम जानकी मंदिर से कुमावत समाज ने चल समारोह निकाला। वहीं मंदिरों व घरों में हवन-पूजन व आयोजन भी हुए।

राम जन्मोत्सव पर कुमावत समाज द्वारा सुबह 9 बजे नसिंहपुरा स्थित राम मंदिर पर महाआरती कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी साथ साथ चल रही थी जो यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। समाज के सभी लोगों ने व्यापार-व्यवसाय बंद रखकर राम जन्मोत्सव मनाया। शोभायात्रा में समाज के अनेक स्त्री-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। युवाओं ने ढोल की थाप पर गरबा व नृत्य किया। शोभायात्रा नसिंहपुरा से रामटेकरी, महू-नीमच राजमार्ग, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, बस स्टैंड, कालीदास मार्ग, घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए नरसिंहपुरा राम मंदिर पहुंची। महाआरती के बाद सामाजिक भोजन प्रसादी के आयोजन साथ सम्मान समारोह भी हुआ।

जगह-जगह किया गया स्वागत

शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह समाजजनों सहित अन्य संगठनों ने स्वागत किया। फूल वर्षा कर भक्तजनों ने प्रभु श्रीरामचंद्र के जयकारे लगाए। पूरा नगर भगवा झंडे से रंगा हुआ दिखा। इस बार पर्व को लेकर विशेष उत्साह लोगों में देखा गया।  शोभायात्रा में बढ-चढकर समाजजन ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया।

श्री वीर हनुमान यात्रा में सम्मिलित होने का किया आह्वान

कुमावत समाज अध्यक्ष राधेश्याम कुमावत, सचिव मोहनलाल कुमावत, गोरधन कुमावत ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्री वीर हनुमान यात्रा में कुमावत समाज को सम्मिलित होने के लिए आयोजक समिति के प्रमुख ब्रजेश जोशी एवं गौरव अग्रवाल ने उपस्थित संगत को संबोधित किया। उन्होंने यात्रा के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए आह्वान किया कि वे तलाई वाले बालाजी मंदिर से निकलने वाली वीर हनुमान यात्रा में शामिल होकर सनातन संस्कृति को बढ़ावा दें व धर्म लाभ प्राप्त करें।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *