अष्टमी पर जूना खाकर देव महाराज का भव्य जुलूस, नगर में गूंजा श्रद्धा का उल्लास
नगर कुकड़ेश्वर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अष्टमी के पावन पर्व पर जूना खाकर देव महाराज का भव्य जुलूस बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया। आयोजन की शुरुआत आमंड रोड स्थित खाकर देव महाराज मंदिर से हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इसके पश्चात भव्य जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। जुलूस खाकर देव मंदिर से प्रारंभ होकर तमोली मंदिर, तमोली चौक, नीम चौक, बाजार, सदर बाजार, बस स्टैंड, मीणा चौक, गाड़िया मंदिर, धोबी मोहल्ला एवं मालवी मंदिर होते हुए पुनः आमंड रोड स्थित मंदिर पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया तथा भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
जुलूस के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए।
आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई खाकर देव महाराज मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त नगरवासियों को प्रसादी ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

अष्टमी पर जूना खाकर देव महाराज का भव्य जुलूस, नगर में गूंजा श्रद्धा का उल्लास
WhatsApp Group
Join Now
