केंट थाना प्रभारी श्री सौरभ जी शर्मा का हुआ सम्मान !
नीमच – सभी वर्गों को एक नज़र से देखते हुए निरंतर सहयोगी बने रहने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत श्री सौरभ जी शर्मा को पून: केंट थाना प्रभारी (टी.आई) नीमच का पदभार ग्रहण करने पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति नेशनल वालिंटियर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में केसरिया हिंदू वाहिनी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ भाजपा, राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच, अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ एवं कई राजनीतिक, समाज सेवी संगठनों ने कैंट थाना नीमच पहुंच कर थाना प्रभारी श्री सौरभ जी शर्मा को मिठाई खिला गले में पुष्प माला पहना सम्मानित किया श्री सौरभ शर्मा शासन प्रशासन के एक ऐसे जांबाज सिपाही है जिन्होंने पूर्व में भी नीमच केंट थाना प्रभारी रहते हुए सभी धर्मों के जूलूस जलसे व धार्मिक त्योहारों को शांति और सोहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न कराया है इनके रहते किसी भी धर्म के लोगों को किसी भी आयोजन को लेकर कोई समस्या कभी भी उत्पन्न नहीं हुई और आज फिर उसी पुराने जोश खरोश के साथ एक बार पून: जनसेवक के रुप में आम जन के सहयोगी के रुप में केंट थाना प्रभारी बनाए जाने पर जिले के सक्रिय ओर जुझारू पुलिस कप्तान जिला पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जी जायसवाल को भी कोटि कोटि धन्यवाद साधूवाद जिन्होंने एक बार पून: श्री सोरभ जी शर्मा को नीमच केंट थाना प्रभारी के पद पर जनसेवा का अवसर प्रदान किया !
इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, केसरिया हिंदू वाहिनी जिलाध्यक्ष विशाल घैंघट, पार्षद दुर्गा शंकर दशाणा, श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माली,राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रईस पटवा, राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच प्रदेश सचिव काबिल खान,डा.साहब, मिशन न्यू इंडिया जिला महामंत्री दिपेंद्र (कालू) लोधा, लोकेश खरे, समाज सेवी गब्बर यादव,करण नकवाल,शसाक सार्स, मुकेश जोहरी, मोंटू यादव एवं कई साथीगण उपस्थित रहे !

