HPV वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

HPV वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

मंदसौर

Shares

HPV वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता रथ ग्राम साबाखेड़ा एवं धुंधडका मैं

मन्दसौर, कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस चौहान के सानिध्य में HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ ग्राम साबाखेड़ा एवं धुंधडका में वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव में भ्रमण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जगदीश खींची के द्वारा
जागरूकता रथ के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बालिकाओं को HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस चौहान ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। डा चौहान ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाएं।

अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्कूल में संपर्क कर अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाए जगदीश खीची ने सभी नागरिको एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधु समाज सेवक
शिक्षकों और धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग प्रदान कर इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएं

Shares
ALSO READ -  देश तोड़ने वाली ताकतो से सावधान रहने की आवश्यकता- विधायक विपिन जैन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *