मेले का और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जनपद सदस्य व सरपंच ने फीता काट कर शुभारंभ किया

मेले का और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जनपद सदस्य व सरपंच ने फीता काट कर शुभारंभ किया

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

मेले का और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जनपद सदस्य व सरपंच ने फीता काट कर शुभारंभ किया

चीताखेड़ा। आवरी माता जी मेला समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय 20 वें विशाल मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ शनिवार को आमंत्रित अतिथियों ने फीता काट कर किया। मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। श्रद्धालुओं ने मां जगदम्बा के दिव्य दर्शन किए और मेलार्थियों ने मेले में मनोरंजन हेतु झूले, चकरी, मिक्की माउस,ड्रेगन, डांस नाव सहित कई संसाधनों में झूला झूल कर तो वहीं चटपटे स्वादिष्ट पावभाजी, कचोरी, पानी पूरी, भेलपुरी, कुल्फियां, आइस्क्रीम का रसास्वादन कर मेले का आनंद लिया।
वैसे तो चैत्र नवरात्र पर्व 19 मार्च गुरुवार को घटस्थापना हो चुकी है लेकिन ठेकेदार की हिटलर शाही के चलते सड़क मार्ग समय पर चलाएं मान नहीं किए जाने से श्रद्धालुओं में इस बार कमी आई है। यह सब देखते हुए मेला समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कम ही तय किए हैं। रविवार को मेले का शुभारंभ किया है। जिसमें आमंत्रित अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता लबाना की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती मंजू जैन ने फीता काट कर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरवार पूर्व सरपंच रामप्रताप जाट, उपसरपंच विकास प्रजापत, सचिव विमलेश शर्मा,पंच ईश्वर लाल आर्य, पंच मांगीलाल मीणा, पंच दशरथ सेन, पंच रामप्रसाद आर्य, पंच अनिल सालवी, पंच मुबारिक मंसूरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर मेले में उपस्थित मेलार्थियों को सरपंच श्रीमती मंजू -मनसुख जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता न हथियार से मिलती हैं न अधिकार से मिलती है दिलों में मानवियता से मिलती हैं। श्रद्धा और विश्वास की बहुत जरूरत है , अगर श्रद्धा और विश्वास मन में है तो दुःख दर्द कभी नहीं आएगा। सरपंच श्रीमती जैन ने आवरी माता मंदिर समिति की प्रसंशा करते हुए कहा कि मां जगदम्बा के दरबार में हर साल नया विकास कार्य देखने को मिलता है। यहां मंदिर समिति के सभी सदस्य निरंतर श्रद्धालुओं के सुविधाओं के हित में विकास करने में लगे रहते हैं। पूर्व सरपंच रामप्रताप जाट ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया। सर्वप्रथम रंगमंच पर विराजमान आवरी माताजी की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का मेला समिति के पदाधिकारीयों ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। शनिवार को रंगमंच पर भजन संध्या कार्यक्रम के आयोजक ठेकेदार शंभू लाल (माली )मंडावरा, लाइनमैन महेंद्र दातला, लाइनमैन गोविंदा दायमा, लाइनमैन अंतिम गेहलोत, उप-सरपंच विकास प्रजापत, भीम सिंह पंवार, मनीष परमार, मांगीलाल मीणा के सहयोग से शनिवार को भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। भजन संध्या में भजन गायिका श्रीमती वंदना राव ने तेरी जय जय हो गणेश जी…… गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का आगाज किया। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है,……., बिगड़ी मेरी बना दे ए शेरावाली मैया,………, लाल चुनरिया सितारों वाली………., आदि रंग मंच पर एक से एक बढ़कर भजनों की शानदार प्रस्तुत किया दी गई।देर रात तक श्रोताओं ने भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों का आनंद लिया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *