चीताखेड़ा–आवरी माता मार्ग का डामरीकरण शुरू, लंबे इंतजार के बाद मिली राहत

चीताखेड़ा–आवरी माता मार्ग का डामरीकरण शुरू, लंबे इंतजार के बाद मिली राहत

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

चीताखेड़ा–आवरी माता मार्ग का डामरीकरण शुरू, लंबे इंतजार के बाद मिली राहत

चीताखेड़ा से आवरी माता मंदिर तक बनने वाली 3.6 किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत इस सड़क का निर्माण कई दिनों से बंद पड़ा था, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खस्ता हालत के कारण आवरी माता मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा था।
विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान यहां लगने वाले पारंपरिक मेले पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर मंदिर समिति और मेला समिति और ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों, यहां तक कि कलेक्टर तक को अवगत कराया था कलेक्टर ने प्राथमिकता से लिया और जन जन की आस्था के केंद्र मा आवरी माता जी मार्ग को त्वरित कार्य पूर्ण करने का आदेश देते हुए मेला आयोजन से पहले कार्य पूर्ण हो आदेश किया और इसी मुद्दे जनहित से जुड़े इस मुद्दे को दैनिक भास्कर द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने अब सड़क के डामरीकरण कार्य को पुनः प्रारंभ कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नेहा राठौर ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की अवधि अभी पूरी नहीं हुई है अभी समय से पहले सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर सड़क पर डामर कार्य किया जा रहा है और लोगों की आस्था को देखते हुए सड़क पर डामर कार्य जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा जिससे कि आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े
कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में राहत की भावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण होगा, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ धार्मिक गतिविधियों में भी सहूलियत मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *