सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों द्वारा जल संचय को लेकर मानव श्रंखला बना कर जागरुकता का संदेश दिया

सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों द्वारा जल संचय को लेकर मानव श्रंखला बना कर जागरुकता का संदेश दिया

मंदसौर

Shares

सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों द्वारा जल संचय को लेकर मानव श्रंखला बना कर जागरुकता का संदेश दिया

पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें समाज और ग्राम विकास की गतिविधियों से जोड़ना है – श्रीमती भट्ट

मंदसौर। नगर के नालछा माता मंदिर परिसर में सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों का एक्सपोज़र विजिट के रूप में जल संचय को लेकर मानव श्रंखला बना कर जागरुकता का संदेश दिया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए नालछा माता मंदिर परिसर क्षेत्र में एक्सपोज़र विजिट एवं अतिरिक्त कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी तथा विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रूपदेव सिंह सिसौदिया ने बताया कि पाठ्यक्रम के अंतर्गत केवल सैद्धांतिक अध्ययन ही नहीं कराया जाता, बल्कि फील्ड वर्क से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गई। इसी क्रम में विद्यार्थियों द्वारा गोष्ठी, दीवार लेखन तथा क्षेत्र भ्रमण शपथ मानव श्रृंखला जैसी गतिविधियाँ कर जागरूकता का संदेश दिया।
 विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें समाज और ग्राम विकास की गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि फील्ड वर्क के माध्यम से विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का अवसर मिलता है, जिससे वे ग्रामीण समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में पहल कर सकते हैं। उन्होंने जल संरक्षण और जल संचयन के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने-अपने सेक्टर स्तर पर जल संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने, लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करने तथा ग्राम विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए।  
     इस अवसर पर परामर्शदाता रूपदेव सिंह सिसौदिया, रघुवीर सिंह राठौड़, संदीप शर्मा, सृष्टि शर्मा, अनिल सुमन सहित छात्र बंसीलाल राठौड़, ओम बड़ोदिया एवं पूर्णिमा सोनी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा समाज कार्य पाठ्यक्रम छात्रों द्वारा बनाई गई। जल संचय की शपथ संदीप शर्मा द्वारा दिलाई गई। संचालन रघुवीर सिंह राठौर द्वारा किया गया। अभार अनिल सुमन व श्रृष्टी शर्मा ने व्यक्त किया।

ALSO READ -  गोचर, शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु शिवसेना द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ को दिया ज्ञापन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *